• Fri. Apr 3rd, 2026

19 फरवरी से मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में बिहार का करेगी दौरा EC की टीम, 21 फरवरी को मीडिया से होगी रूबरू

Bubly Singh's avatar

ByBubly Singh

Feb 19, 2024
crescent ad

 

पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी का जायजा लेने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की पूरी टीम 19 फरवरी से बिहार का दौरा करने वाली है.

19 फरवरी को टीम पटना पहुंचेगी. टीम में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल सहित चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे. लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले आयोग की टीम का यह अंतिम दौरा है जिसमें चुनाव की तैयारी का जायजा लिया जाएगा.

चुनाव आयोग का बिहार दौरा : चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे में 19 फरवरी को बिहार और झारखंड के चुनाव पदाधिकारी के साथ बैठक करेगी. 20 और 21 फरवरी को राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों बिहार सरकार के आला अधिकारियों और जिलों में तैनात जिला अधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ चुनाव तैयारी को लेकर बैठक करेंगे. समीक्षा बैठक में पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त लेंगे.

सीईसी के नेतृत्व में ईसी का दौरा : 21 फरवरी को बैठकों के बाद मीडिया से भी चुनाव आयोग की टीम बातचीत करेगी. बिहार मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार शाम 4:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक यह प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम बिहार में चुनाव तैयारी को लेकर मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराएगी. बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव आयोग लंबे समय से तैयारी कर रहा है. चुनाव में सुरक्षा इंतजाम से लेकर वोटर लिस्ट सभी बिंदुओं पर बातचीत की जाएगी. राजनीतिक दलों की यदि कोई समस्या है तो उसे भी चुनाव आयोग की टीम सुनेगी.

चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले EC का दौरा अहम : लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम पूरे देश का दौरा कर रही है साथ ही तैयारियों का जायजा ले रही है. उसी के तहत यह बिहार का दौरा हो रहा है. पहले भी चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा कर चुकी है. आला अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दे चुकी है. अब उन दिशा निर्देशों के अनुसार काम हुआ है कि नहीं, उसकी समीक्षा मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी टीम करेगी. लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले यह चुनाव आयोग की टीम का महत्वपूर्ण दौरा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *