• Thu. Mar 12th, 2026

प० बंगाल,कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मडंल एक की बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 18, 2024

 

 

*रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव*

 

 

कुल्टी,कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मडंल एक की बैठक झाल बगान के डीपीएस मोड़ के पास रविवार को भाजपा कार्यालय में संगठन को मजबूत करने पर हुई।

इस दौरान भाजपा मडंल एक के अध्यक्ष संजू घोष ने कहां का कल दिल्ली मे भाजपा की हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्र दिया हैं कि प्रत्येक बूथ पर 370 नये वोटर बनाने हैं। जो जीत का सबसे बड़ा मंत्र हैं। इस मंत्र पर आज से ही अमल करना हैं। दीवार लेखन की रफ्तार बढ़ाने के दौरान घर मालिक से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी लेना हैं। जिससे बाद में चुनाव आयोग की ओर से कोई विवाद नहीं हो और ग्राम चलो अभियान में तेजी लाने को कहा गया हैं। जिससे प्रधानमंत्री योजना द्वारा किए गए विकास की जानकारी आमजनो को समय पूर्व दी जा सके। उन्होंने कहां संदेशखाली की घटना सिर्फ एक जगह की नहीं पुरूलिया जिला तथा बांकुड़ा जिला के कइ ग्रामीण क्षेत्र में घटी हैं। मीडिया में नहीं आने के कारण कइ घटना दबी हुई हैं। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जनचेतना अभियान चलाए जाएंगे। जिसके लिए आज से ही तैयारी की जाएगी।

इस मौके पर आइटी विभाग के प्रेमनाथ दास पूर्व पार्षद अजित बाउरी, शिवदास बाउरी, आकाश चौहान, निशा चौहान, सिद्धार्थ चौहान, राजीव झाल, रमेश झाल, आशिस पात्रा, अजित ताती समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *