• Sat. Apr 18th, 2026

बंसत पंचमी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का तिलकोत्सव पूजन किया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 16, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ के विवाह से पूर्व बंसत पंचमी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का तिलकोत्सव पूजन किया गया। शहर के पिपराडीह,शिव बाजार,पुरानी बाजार,चरघरा,बसस्टैंड सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में स्थित शिवालयों में पूरी भक्ति के साथ बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव मनाई गई। शहर स्थित पिपराडीह,शिव बाजार स्थित शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के तिलकोत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ी। सबसे पहले भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया गया और उसके बाद हल्दी चढ़ाया गया। विशेष पूजनोपरांत फलहार के साथ विजयायुक्त ठंडाई का भोग अर्पित किया गया। तिलकोत्सव में भक्तों ने जय बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाये और लोगों ने भी भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना किया। तिलकोत्सव के दौरान मंदिरो में महिलाओ ने मंगलगीत गाया तो रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया। मौके पर उपस्थित मंदिर कमेटी के सदस्य राकेश कुमार सिंह,पीयूष सहाय,राकेश कुमार राव सहित अन्य उपस्थित लोगों ने कहा कि तिलकोत्सव के बाद 17 फरवरी को बाबा नर्मदेश्वर की स्थापना की वर्षगांठ मनाई जायेगी और उसके बाद महाशिवरात्रि की तैयारी में शिवभक्त जुट जायेगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *