
आदित्यपुर : बुधवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में दो मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व रात्रि में उत्तम टेंट हाउस के गोदाम से लाखों रुपए के टेंट के समान को चोरी कर ली गई थी. चोर इतने शातिर थे कि जिन्होंने चोरी किए हुए सामान को अलग-अलग ठिकानों पर एकत्रित कर रखा था.पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं . पकड़ाये हुए अभियुक्त का नाम आकाश अंसारी तिरुलडीह थाना क्षेत्र का निवासी है,वहीं अन्य का नाम खलील अंसारी है पुरुलिया का रहने वाला है. साथ ही चोरी किये गये सभी ठिकाना से कुछ सामान को भी बरामद किया गया गया हैं. वही चोरी के समान को ले जाने वाले वाहन jh05Dj 5741को भी बरामद कर जप्त कर लिया गया हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
