
केरेडारी संवाददाता रोहित गोस्वामी

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड सभागार में भू रैयत एनटीपीसी के अधिकारी व अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवल के उपस्थिति में जोरदाग – लवानिया मोड ट्रांसपोर्टिंग सड़क को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता किया गया! जिसकी अध्यक्षता पचड़ा पंचायत मुखिया महेश प्रसाद ने किया! बैठक में दर्जनों रैयत शामिल हुए! वही उपस्थित रैयतों से अंचलाधिकारी ने एनटीपीसी के द्वारा बनाये जा रहे लगभग 2 किलोमीटर कच्ची सड़क निर्माण कार्य को लेकर बिचार विमर्श किया,तभी रैयतों ने रैयती जमीन पर सड़क ना बनाकर जीएम लैंड जमीन पर सड़क बनाने पर सहमति बनी है! वही एनटीपीसी के लैंड अधिकारी ने सहमति जताते हुए फिर से सड़क का रूट चार्ट जल्द तैयार कर सड़क बनाने की बात कही है! इस मौके पर अंचलाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल,एनटीपीसी के लैंड अधिकारी निल स्वयं ,पंचायत समिति प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम रंजन पासवान,वार्ड सदस्य कन्हैय माली,रामकुमार साव,

हिरामन महतो ,संतोष महतो,,दिलीप महतो,मोहन साव सहित दर्जनों भू रैयत व एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
