• Wed. Feb 18th, 2026

साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में स्तिथ शराब कारोबारी लाइसेंस लेकर भी अवैध कारोबार को दे रहे अंजाम।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 12, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

साहेबगंज -: साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में स्तिथ शराब कारोबारी लाइसेंस लेकर भी अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। सूत्र के अनुसार विदेशी शराब के बड़े बड़े व्यापरी जो महज एक लाइसेंस लेकर आज लोगो को ठग लेने का काम बड़े आराम से कर रहे हैं।लाइसेंस का नाजायज फायदा उठाकर लोगो से लगातार मूल्य के निर्धारित अंकित मूल्य से अधिक रुपए लेके और बिल मांगने पर न देके अपने अवैध रूप से कमाई को लगातार अंजाम दे रहे हैं।इनलोगों के द्वारा हर एक बोतल पर(एमआरपी)अधिकतम खुदरा मूल्य से 20 से 50 रुपया तक कि वसूली सरकारी शराब दुकान के स्टाफ से लगातार कि जाती है और बिल मांगने पर बिल भी नही दिया जाता। यहाँ तक कि कई कई बार इन सरकारी दुकान से (duplicate) अर्थात गलत शराब भी कार्टून को हटाकर ग्राहक को दे दिया जाता है। आखिर मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचना और बिल मांगने पर भी ग्राहक को ये बोलकर टरका देना कि हम क्या करे ये ऊपर से ही होता है, साथ ही बिना स्कैन के ग्राहक को शराब मूल्य से ज्यादा पैसे लेकर दे देना ।
आखिरकार ये क्या है। अगर ग्राहकों से ज्यादा कीमत लिया जाता है और बिना बिल के शराब दी जाती है तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर किसी ग्राहक को डुप्लीकेट शराब इन्ही लाइसेंस धारी दुकानदार से मिल जाए और ग्राहक को कुछ हो जाए तो इसकी जिम्मेवारी किसकी होगी। क्या मद्ध विभाग कि ये जिम्मेवारी नही बनती कि लगातार इन दुकानदारों पर नजर रखे और अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा पैसे लेने पर इन पर कारवाही करे ये सोचनीय विषय है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *