
हजारीबाग : शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजिक बुराई हेतु जागरूकता तथा राजनीतिक भागीदारी इन चार मुख्य उद्देश्यों से बनाई गई भारतीय प्रजातांत्रिक मंच हजारीबाग ईकाई के तत्वावधान में पेलावल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया । बैठक में सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित संगठन युद्ध स्तर पर मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बाबर अंसारी ने मंच के सदस्यों से आगमी 18 फरवरी को कोडरमा जिला में होने वाली केन्द्रीय बैठक को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन मंच के संरक्षक जहांगीर अंसारी तथ धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निसार खान ने किया ।
मौके पर असगरी अंजूम, सहाना परवीन, परवेज अहमद, कमाल कुरैशी, माशूक अंसारी, मो. रब्बानी, महबूब आलम, सरदार खान, अशरफ तुफानी, खुदा बक्श, आशिक रजा, मो. अफसर, गुलाम गौश, तसलीम अंसारी, मो. अकबर, मो. दानिश, आसिफ रजा, मो. शहाबुद्दीन, फैज आलम, मो. अफान, अब्दुल अजीज, मो. शमशाद आदि उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
