• Wed. Feb 18th, 2026

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 11, 2024

 

झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। राजधानी रांची में बादल छाये हुये है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कल से मौसम में बदलाव दिख सकते है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक आज बादल के साथ कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं कल से 14 फरवरी तक बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल भी गरज सकते हैं। वहीं तेज हवा चलने के भी आसार है। इस वजह से ठंड बढ़ सकती है। पारा गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 12 फरवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और खूंटी के इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं 13 फरवरी को रांची, गुमला, बोकारो, गढ़वा, पलामू, लातेहार, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा और 14 फरवरी को देवघर, दुमका, दक्षिणी व मध्य हिस्सों में बारिश हो सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *