
टाटा ए आई ए कंपनी अपनी 23वी वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण भारत में 9 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं, इसी क्रम में कंपनी की हजारीबाग शाखा में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।कंपनी के कर्मचारी, एजेंट एवं ग्राहकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन को आमंत्रित किया गया था। लोगों में रक्तदान के प्रति अनेक भ्रांतियां है कई लोग के मन में यह भ्रांति है की रक्त देने से कमजोरी आती है ।निर्मल जैन ने बताया ऐसी कोई बात नहीं प्रत्येक 3 माह में स्वस्थ व्यक्ति अगर रक्तदान करता है तो उसे किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती साथ ही जो नया खून आता है ,उसमें इम्युनिटी पावर बढ़ जाती है। राष्ट्र हमें बहुत कुछ देता है हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी राष्ट्र को बदले में कुछ दे। हमारे एक यूनिट रक्त से किसी की प्राण बच सकते हैं तो हमें नियमित रक्तदान करते रहना चाहिए जिससे काफी लोगों की जान बच सकती है हजारीबाग में 260 के करीब थैलेसीमिया पेशेंट जिन्हें आपके द्वारा उपलब्ध कराया गया रक्त दिया जाता है,। रक्तदान करने से अपना शरीर भी स्वस्थ रहता है रक्तदान करने पर ब्लड बैंक द्वारा मुफ्त में 6 प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंक द्वारा उनको या उनके परिवार बिना किसी रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध कराया जाता है ।18 से 65 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 45 किलो से ऊपर और हीमोग्लोबिन 12.5 से ऊपर होता है वह प्रत्येक 90 दिन के पश्चात रक्तदान कर सकता है रक्तदान से संबंधित कई प्रश्न कर्मचारियों द्वारा किया गया जिसका जवाब निर्मल जैन ने दिया। 9 तारीख को लगने वाले रक्तदान शिविर में अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान करने का आश्वासन दिया ।
शिविर को सफल बनाने में कंपनी के ब्रांच हेड सचिन कुमार संजय कुमार मेहता, श्वेता सिंह ,विनय कुमार, जमाल अंसारी ,नीतेश उपाध्याय गणेश कुमार और कंपनी के कर्मचारी आदि का विशेष सहयोग रहा कल के लगने वाले रक्तदान शिविर अधिक से अधिक रक्तदाताओं आने की संभावना है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
