• Tue. Mar 24th, 2026

ओएनजीसी बोकारो द्वारा सीएसआर मद से 156 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया गया बर्तन का सेट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 9, 2024

 

 

ओएनजीसी बोकारो के सौजन्य से सी.एस.आर मद से ईचाक प्रखंड के सभी 156 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बर्तन किट का वितरण किया गया। उपायुक्त सभागार में उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा ईचाक प्रखंड के 156 केन्द्रों के लिए ओ.एन.जी.सी.बी.एम.परिसम्पति बोकारो के सौजन्य से सी.एस.आर.मद से बर्तन किट का वितरण किया गया। इस मौके पर सभागार से कुल 05 आंगनबाड़ी केन्द्रों जिसमें सुशीला देवी परासी बड़ा अखाडा,प्रमिला देवी,परासी कुटुमसुकरी,दरिया -2,बबिता देवी, बरियठ महतो,वीणा कुमारी,बरियठ तार टोला सभी आंगनबाड़ी सेविका को मौके पर बर्तन देकर वितरण कार्य प्रारम्भ किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस परियोजना के तहत 156 केंद्रो से 3660 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना का संचालन हस्तशिल्प विकास संस्थान,हजारीबाग द्वारा किया गया। इस मौके पर ओ.एन.जी.सी. के पदाधिकारी दयानंद कन्डूलिया मुख्यमहाप्रबंधक मानव संसाधन, सोनाली कुमारी ओ.एन.जी.सी. प्रबंधक, इंदु प्रभा खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,पंचानन उरांव जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अभिषेक कुमार जिला समाज कल्याण कार्यालय के साथ नरेश ठाकुर सचिव हस्तशिल्प विकास संस्थान, हजारीबाग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *