• Wed. Mar 4th, 2026

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के शराब को किया जप्त, कई दिनों से इस धंधे को दिया जा रहा था अंजाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 8, 2024

सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अवैध शराब कारोबारियों का अड्डा बन चुका है. उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईचागढ़ में एक मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खिरी गांव में छापेमारी कर लाखों की शराब बरामद की है. टीम ने मौके से शराब दुलाई में इस्तेमाल होने वाला एक पिकअप और एक कार भी जब्त की है.

इसके अलावा मौके से शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और स्टीकर समेत अन्य सामान बरामद किए गए है. हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. राज्य के बाहर से सस्ती शराब लाकर उसे महंगे शराब की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है.

सूचना पर उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा अपनी टीम के साथ पहुंची और छापेमारी शुरु की. विमला लकड़ा के साथ अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव भी मौजूद रहे. विमला लकड़ा ने बताया कि जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 12 से 15 लाख रुपये आंकी गई है. जिस घर में शराब फैक्ट्री का खुलासा किया गया है वह रोजगार सेवक सदानंद महतो का बताया जा रहा है. बाहर से सस्ती शराब लाकर उसे महंगे शराब की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है. यह शराब शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेचा जा रहा था. फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *