• Tue. Feb 17th, 2026

बजट निराशाजनक, भेदभावपूर्ण, पूरी तरह विफल और लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात है: मंजीत यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 2, 2024

 

संवाददाता : बरही / पंचम पाण्डेय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। बरही कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष मंजीत यादव ने बजट को निराशाजनक, पूरी तरह से विफल और लोगों की उम्मीदों के साथ विश्वासघात करार दिया है। युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत यादव ने सभी वर्गो के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने के साथ मानवाधिकारों का हनन करने और झूठे वादे पर सस्ती लोकप्रियता लेनी वाली जुमली भाजपा सरकार से किसी तरह की जनकल्याण कार्य की उम्मीद नहीं देखी गई। उन्होंने कहा अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में सभी तबकों को निराशा हाथ लगी। चरम महँगाई पर भी किसी तरह का चर्चा नहीं की गई। कहा कि इस अंतरिम बजट में न तो आम लोगों का, न किसानों का, न महिलाओं के लिए, न ही श्रमिको के लिए, न ही छात्रों के लिए और न ही युवाओं के लिए कोई प्रावधान किया गया है। केंद्र की सरकार केवल और केवल अपने पूंजीपति मित्रों का ध्यान रखने वाला बजट लेकर आई है। इस अंतरिम बजट से शिक्षा सहित अन्य विकास संबंधी कोई भी उम्मीद करना ही बेकार होगा। बजट के बाद सभी वर्गों में निराशा देखी जा रहीं हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *