
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: चानन थाना से 26 जनवरी के मौके पर दोपहर चानन थाना में पदस्थापित रहे दो एसआई की विदाई की गई। इन दो लोगो में एसआई नारायण मंडल संग रविन्द्र सिंह शामिल थे। इस दौरान एसआई नरेश कुमार ने कहा कि आज आखें नम हो गई जब हमारे ही लोगो की उपस्थिति आज हमारे बीच से हटने वाली है मेरा कहने का तात्पर्य हमलोगो ने एक साथ ड्यूटी निभाई और अब इनकी ड्यूटी के समापन उपरांत ये अपने घर की ओर चले है। इनकी पुलिस की नौकरी की सेवा काल में बहुत की तरीके से कार्य कर सबों को कुछ न कुछ सिखाने का काम किया। इन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया जो सही था उसे सही और जो गलत था उसे गलत था उसे गलत ही बताया। थाना अध्यक्ष रूबी कान्त कच्छप ने कहा कि इनसे हमे भी हमेशा सीख मिलती रही जब कभी कही जरूरत होती तो कलम के धनी नारायण मंडल जी और रविन्द्र सिंह जी ने बताया। अब सेवा से रिटायर्ड उपरांत अपने परिवार के बीच अपने बच्चे संग समय देकर समाज को दिशा निर्देश देंगे ये हमे आशा है। इस दौरान कलम, डायरी, अटैची, छाता, गीता देकर तिलक लगाकर फूल मालाओं से स्वागत कर लोगो ने विदाई दी। विदाई समारोह में थाना के कर्मचारी,चानन के गणमान्य लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
