• Wed. Mar 4th, 2026

उप मुखिया के विरोध और अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर मुखिया का पद रिक्त।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रतापुर पंचायत के उप मुखिया रविंद्र कुमार के विरुद्ध 18 जनवरी को वार्ड सदस्य के द्वारा लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक को दिया गया था जिसके आलोक में पंचायत सरकार भवन में पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार पंचायत सचिव सोनू कुमार एसआई संजय कुमार सिंह की प्रशासनिक देखरेख में वर्तमान उप मुखिया रविंद्र कुमार के विरुद्ध गुप्त मतदान के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। गुप्त मतदान में उप मुखिया के पक्ष में मात्र मुखिया लखन प्रसाद शाह के साथ मात्र चार मत प्राप्त हुआ है। वहीं उप मुखिया के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 11 वार्ड सदस्यों ने अपना गुप्त मतदान किया। जिसकी मतगणना पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार के द्वारा सार्वजनिक रूप से किए जाने के उपरांत उप मुखिया के पक्ष में मतदान नहीं होने के कारण उप मुखिया पद से मुक्त करते हुए पुनः उप मुखिया पद के चुनाव हेतु तिथि निर्धारित होने के बाद चुनाव कराई जाएगी की बात कही। वही इस संबंध में हलसी प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की गुप्त मतदान के द्वारा ग्राम पंचायत प्रतापपुर के उप मुखिया रविंद्र कुमार के विरुद्ध 11 मत वार्ड सदस्यों ने किया है इस तरह से अब उसे पंचायत में मुखिया का पद रिक्त हो चुका है इसकी लिखित जानकारी जिला पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार लखीसराय को दी जाएगी उसके बाद चुनाव आयोग के द्वारा तिथि निर्धारित होने के बाद पुनः उप मुखिया पद का चुनाव कराया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *