• Thu. Mar 5th, 2026

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आर आई टी थाना पुलिस सतर्क, जगह-जगह पर चलाया जाँच अभियान, हुड़दंग करते हुए कुछ मोटरसाइकिल को किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 21, 2024

आदित्यपुर: अयोध्या में कल हो रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. देश भर के मंदिरों में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

आरआईटी थाना पुलिस ने जगह- जगह पे जाँच अभियान चलाया. जिसमें लॉज,होटल एवं दारू के ठेके के आस पास इलाकों में जाँच की.वही हुड़दंग करते हुए कुछ बाइकर्स की मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं.जिसमें मोटरसाइकिल की साइलेंसर चेंज कर अधिक आवाज करने वाला साइलेंसर को लगा रखा था. साथ ही पुलिस द्वारा मांस- मछली बचने वाले दुकानों को भी 22 जनवरी के दिन दुकान बंद करने का निर्देश दिया गया हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *