
सरायकेला जिला में मोटरसाइकिल चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही हैं.पुलिस चोर के मनसूबे को नाकामयाब साबित करने में विफल हो रहे हैं. लगातार चोरों द्वारा सरायकेला पुलिस को ओपन चैलेंज दिया जा रहा हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला थाना से सटे एक घर से 1 महीने पहले चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल का अभी तक कोई सुराग सरायकेला पुलिस नहीं लगा पाई है, इसी बीच उसी घर की एक अन्य बुलेट मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने थाना से ही सटे पार्किंग एरिया से चुरा ली हैं . घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है.
घटना के संबंध में सरायकेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए थाना चौक निवासी नागेश कुमार साहू ने बताया है कि प्रत्येक दिन की भांति शनिवार की रात भी उन्होंने अपनी जेएच 05 डीडी-9761 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल को लॉक करते हुए पार्किंग एरिया में पार्क कर सोने चले गए. सुबह जब अपनी बाइक पार्किंग एरिया से लेने के लिए पहुंचे तो बाइक को गायब पाया.जिसके बाद आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन भी की मगर मोटरसाइकिल का कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी सरायकेला पुलिस को देते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
बता दे कि आम नागरिक थोड़े- थोड़े पैसे जोड़कर लाखों रुपयें के मोटरसाइकिल खरीदते हैं. जिस मोटरसाइकिल से प्रतिनदिन का दिनचर्या करते हैं, मगर चोर द्वारा एक झटके में उस मोटरसाइकिल उड़ा लेना, सरायकेला थाना क्षेत्र में काफी चिंता का विषय बन चुका हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
