
जमशेदपुर गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन टेल्को गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अगुवाई, पांच प्यारों की रहनुमाई और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में सजाया गया। तकरीबन पौने बारह बजे पांच प्यारों ने अरदास की उसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को रुमाला एवं प्रसाद भेंट किया गया। इन्होंने पुष्प वर्षा की। झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क पर ही गुरु ग्रंथ साहब की पालकी के आगे शीश नवाया और मत्था टेक, “बोले सो निहाल” का जयकारा लगाया। सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, जिला बिजुत्री कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरि, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, कमिंस प्लांट हेड रामफल नेहरा, सीनियर जीएम संजय सिन्हा ने भी माथा टेक शुकराना अदा किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
