• Tue. Mar 17th, 2026

बाना दाग पहाड़ी मेला का युवा समाज सेवी हर्ष अजमेरा ने किया उद्घाटन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

 

मेला में बच्चों के लिए झूले सहित कई अन्य उपकरण बच्चों को अपनी और आकर्षित कर रही है।

मेरा प्रयास रहेगा यहां की सनातन संस्कृति को देश के हर एक नागरिक तक पहुंचना :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग।

सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड की बाना दाग मे गौरी शंकर धाम ट्रस्ट शिव पहाड़ी मंदिर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है। यह मेला 5 दिनों तक संचालित रहेगा। मेला का उद्घाटन रविवार को शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन से पूर्व हर्ष अजमेरा ने गौरी शंकर धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना की। उद्घाटन के पश्चात गौरीशंकर धाम मंदिर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष अजमेरा का जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति के द्वारा मेले को लेकर विस्तार पूर्वक बताया गया।
मेले में खानपान बच्चों के झूले सहित अन्य आकर्षक के चीज उपलब्ध है।

मौके पर हर्ष अजमेरा ने कहा की बाना दाग की इतिहास सनातनी धर्म के लिए जानी जाती है। यहां पर राम मंदिर बना यहां के ग्रामीण वासियों के लिए काफी सौभाग्य का बात होगा। श्री अजमेरा ने कहा कि मैं सांसद जयंत सिन्हा जी से वार्तालाप करूंगा की भव्य राम मंदिर का निर्माण इसी स्थान पर किया जाए। इस मेले की भव्यता को देश के हर एक नागरिक तक पहुंचने का मेरा संकल्प होगा क्योंकि ये मेले में जिले, राज्य तथा उसके बाहर के भी लोग आकर इस मेले का आनंद ले सके। और यहां की सनातन संस्कृति के विषय में जान सके।

मौके पर संदीप कुमार अध्यक्ष, अजय कुमार राम मेला संचालक, धूकन महतो महामंत्री, तुलसी महतो मंत्री, उपेंद्र महतो उपाध्यक्ष जगदीप सिंह, अनिल कुमार महतो संरक्षक, रामावतार राम सचिव, सोहर प्रसाद उप सचिव, चमन महतो संरक्षक, सुरेश रजक कोषाध्यक्ष, पिंटू कुमार उमेश प्रसाद, सूरज कुमार मीडिया प्रभारी,रोहित कुमार श्रवण कुमार मुकेश प्रसाद, पप्पू कुमार शिवम कुमार विशाल कुमार मुंशी प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *