
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: हलसी थाना क्षेत्र गांव ककरौरी में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक व्यक्ति जख्मी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी में थाना क्षेत्र के ककरोरी गांव में 6 महीने पूर्व पढ़ाई करने हेतु कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुई थी। जिसको लेकर पुराने बदले का हिसाब चुकाने हेतु शनिवार को सुबह दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट हो गया जिससे एक व्यक्ति जख्मी हो गया
तथा स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हुए व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया लेकिन वहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया। जख़्मी व्यक्ति की पहचान ककरौरी गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है,मौके पर उपस्थित इलाज के दौरान सचिन कुमार ने बताया कि मैं अपने घर से किसी निजी कार्य से हलसी बाजार जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही घात लगाए कुछ व्यक्ति पहले से बैठे हुए थे उनलोगो ने हमारे ऊपर लात, मुक्का, लाठी, खन्ती इत्यादि से वार किया इसके साथ एक विभो कंपनी का मोबाइल भी हमारे पांकेट से निकाल लिया। मारने वाले व्यक्ति की पहचान ककरौरी गांव निवासी पिता दिलीप बिन्द के पुत्र वाल्मीकि बिन्द, टूकन बिन्द के पुत्र शैलेंद्र कुमार, शामली बिन्द के पुत्र साजन कुमार, रंजीत कुमार, लाखो बिन्द के पुत्र प्रवीण कुमार तथा इस्सर बिन्द के पुत्र मुरारी कुमार के रुप में हुई है। वही बताया गया कि इनलोगो ने हमारे साथ जानलेवा हमला कर दिया तथा स्थानीय लोगों के मदद से हमारी जान बच सकी। वही एसआई कृष्णा राम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और कारणों की जानकारी हासिल की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
