
चांडिल : चांडिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुम हुए कुल 16 मोबाइल को पुलिस ने तकनीकी सहायता से ढूंढ निकाला हैं. सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की कुल 16 मोबाइल चांडिल क्षेत्र के निवासी का मोबाइल तकनीकी सहायता से ढूंढ निकाला है जिसमें चांडिल क्षेत्र से अलग- अलग जगहों से बरामद किया गया हैं.
बता दें कि बहुत से ऐसे मोबाइल धारकों थें. जिन्होने अपना मोबाइल लोन ले के खरीदा था. जिनका मोबाइल कई दिनों से गुम हो गया था या चोरी हो गया था. पुलिस ने तकनिकी सहायता से उसे भी ढूंढ निकाला हैं.
पुलिस अधीक्षक ने चांडिल थाना परिसर में शिविर लगवाकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया हैं. वही मोबाइल मिलते ही धारकों के चेहरे पर मुस्कान साफ तोर पर देखा जा रहा था. मोबाइल धारकों ने एसपी का तह दिल से धन्यवाद किया.
वही एसपी के साथ चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर राजेद्र प्रसाद माहतो, चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर एवं अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
