
सरायकेला : पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था का बेहतर ढंग से संधारण करने, नागरिक सुरक्षा को बढ़ाने तथा अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. उन्होंने लंबित आपराधिक मामलों के निपटारा के लिए सभी स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही आने वाले समय में पर्व त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बहाल करने पर चर्चा की गई. अपराधियों की गतिविधियों के बारे में सूचना संग्रह करने का भी निर्देश दिया इस दौरान डीएसपी चंदन वत्स, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी एवं जिले के तमाम थाना प्रभारी उपस्थित रहे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
