• Mon. Mar 9th, 2026

ठंड का असर चलती ट्रेन में बुर्जग को लगी ठंड, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल जमुई में हुआ भर्ती।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*जमुई झाझा (अमित कुमार)-:* बढ़ती ठंड का असर देखने को मिल रहा है ।इसका असर कोलकाता से बरौनी जा रहे एक बुर्जुग पर हुई। बुर्जुग को अचानक ठंड लग जाने से उसकी स्थिति बिगड़ गई। जल्दी में रेलयात्रियों की मदद से झाझा रेलवे स्टेशन पर उतार कर जीआरपी और आरपीएफ की मदद से झाझा के रेफरल अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया। अस्पताल चिकित्सक ने इलाज कर बुर्जुग की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी में बुर्जुग के पास मिले टिकट संग एक डायरी से उसकी पहचान बरौनी निवासी बिनो दास के रूप में की गई। डायरी में लिखे गये नंबर पर संपर्क करने पर जानकारी हासिल हुआ कि बिनो दास कोलकाता में रह रहे अपने बेटे से मुलाकात कर वापस मिथिला एक्स्प्रेस से अपने घर लौट रहा था और इसी क्रम में ठंड लग जाने से उनकी तबियत बिगड़ी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *