• Sat. Mar 7th, 2026

आजसू ने सनी सिंह को युवा जिला अध्यक्ष बनाया, मिल रही है बधाइयां

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 10, 2024

सरायकेला: आजसू केंद्रीय नेतृत्व ने युवा नेता सन्नी सिंह को युवा विंग सरायकेला- खारसावां की कमान सौंपी है. सोमवार को इस आशय का पत्र पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो एवं रवि शंकर मौर्य ने सन्नी सिंह को सौंपी.

विदित हो कि सोमवार को सन्नी सिंह का जन्मदिन था. इस मौके पर गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में साई भजन संध्या का आयोजन किया गया था. जहां पार्टी के सभी नेताओं की मौजूदगी में उन्हें पत्र सौंपा गया. इधर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सन्नी सिंह को लगातार बधाइयां मिल रही है. अपने चयन पर सन्नी सिंह ने कहा कि पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं. शीर्ष नेतृत्व ने जो भी जवाबदेही उन्हें दी है, उसका निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी के जनाधार को मजबूत बनाना है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो सहित तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *