• Thu. Apr 2nd, 2026

संग्रामपुर पंचायत के एलकेबी नहर से लेकर मननपुर बाजार तक बनने वाली सड़क का जनप्रतिनिधियों संग आम आदमी द्वारा बहिष्कार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

crescent ad

लखीसराय -: लखीसराय जिला के चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के एलकेबी नहर से लेकर मननपुर बाजार तक जाने वाला रोड का सभी जनता और जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को बहिष्कार किया।

बहिष्कार का मुख्य कारण लोगों की मांग थी कि सड़क का नया निर्माण किया जाए, लेकिन उस सड़क का गलत निर्माण डीपीआर स्क्यूटिनी अधिकारी और अन्य अधिकारियों के द्वारा मेटेरियल को डालकर किया गया। रोड जो बनना चाहिए वो रोड सही से नहीं बन रहा है इसलिए इसका खुले आम विरोध हो रहा है। विरोध होने के उपरांत सोमवार को रोड का काम बंद करवा दिया गया।

आम जनता और जन प्रतिनिधियों ने कहा कि रोड जो बन रहा है वह नाले से ऊपर सड़क होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं बन रहा है इसको करवाने वाले जैसे-तैसे काम करके ठीकेदार अपना काम निकालना चाहता है वही हम लोगो को ठेकेदार और अधिकारियों के द्वारा ठगा जा रहा है। वारिश के मौसम में जल जमाव की स्थिति अभी भी बना हुआ रहता है और आने वाला वारिश के मौसम के दिनों भी बनी रहेगी ये आखिर कैसा रोड होगा।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *