
चौपारण
बजरंग दल व विहिप द्वारा चौपारण चट्टी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अक्षत वितरण सह आमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यरूप से कार्यक्रम में उपस्थित बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने घर घर जाकर लोगों को पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र सौंपा। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरा देश भगवान प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर उत्सव का माहौल है। कहा 22 जनवरी को चौपारण वासी अपने अपने घरों में दीप जलाएँ व खुशियाँ मनाएँ। कहा आदरणीय प्रधानमंत्री जी हिंदुओ के आराध्य भगवान राम को वर्षो बाद अपने घर मे विराजमान होने सौभाग्य प्रदान किया है। इससे पूर्व चतरा मोड़ स्थित देवी मंडप से पूजा पाठ के बाद पूर्व विधायक ने पूजित कलश को अपने हाथ मे लेकर यात्रा को रवाना किया। एक तरफ से अक्षत वितरण पूर्व विधायक व दूसरे तरह से विहिप व बजरंग दल के द्वारा किया गया। पूजित अक्षत व आमंत्रण पत्र पाकर चौपारण वासियों ने 22 जनवरी को दीप जलाने व खुशी मनाने का वादा किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से विहिप जिला मंत्री गुरुदेव गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, राजेन्द्र चनद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, रामचन्द्र सिंह, अशोक केशरी, राकेश कुमार, सियाराम सिंह, संतेन्द्र सिंह, युवा नेता अजीत सिंह, विहिप संयोजक अमित सिंह, विहिप मंत्री मुनेश्वर गुप्ता, दयानंद यादव, मुकेश सिंह, पूर्व मंत्री शेखर गुप्ता, अभयकांत यादव, उदय केशरी, दुर्गा वाहिनी से बडी संख्या में महिला दीदी के साथ विहिप से आदित्य साव, विवेकानन्द विवेक, दयासिंह, मनोज सिंह, ललन सिंह, विजय भुइयाँ, दिलीप केशरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
