• Mon. Mar 23rd, 2026

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने रांची- न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस के मधुपुर स्टेशन तक विस्तार को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 8, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

मधुपुर -: 06 जनवरी मधुपुर के स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आरही मांग को शनिवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पुरा किया है। गाडी़ संख्या 18617/डी18618 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस के मधुपुर तक विस्तार के साथ पूरी हुई। ट्रेनों का यह विस्तार इस क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने के साथ साथ स्थानीय लोगों की मधुपुर तक इस ट्रेन के विस्तार की मांग को पूरा किया गया। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने इस ट्रेन को मधुपुर तक विस्तारित करके मधुपुर जिले को सीधे झारखंड की राजधानी रांची से जोड़ने की व्यवस्था की है। इस अवसर पर बोलते हुए माननीय सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विभिन्न राज्यों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। पता चला इस ट्रेन को चलने से रेल जातियों को काफी सुविधा मिलेगी श्री दुबे ने प्रधानमंत्री को बधाई दिए साथ-साथ उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी बधाई दी है रेलवे कैसे फैसले से देवघर से अब राजधानी रांची जाना आसान हो गया है मधुपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से हरी झंडी दिखाने के इस समारोह में आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक चेतना नंद सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।18617 अप 18618 डाउन का यह विस्तार 06.01.204 से ट्रेन यात्रा के लिए प्रभावी होगा।18617 अप रांची-मधुपुर एक्सप्रेस सुबह 06:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। विपरीत दिशा में 18618 डाउन मधुपुर-रांची एक्सप्रेस 15:00 बजे मधुपुर से प्रस्थान कर रही है और यह ट्रेन उसी दिन 23:15 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में टाटीसिलवाई, मेसरा, बरकाकाना, हज़ारीबाग़ टाउन, कोडरमा, महेशपुर, धनपुर, जमुआ, न्यू गिरिडीह स्टेशनों पर रुकेगी।यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और इसमें वातानुकूलित कुर्सीयान (एसी चेयर कार और वातानुकूलित एक्जीक्यूटिव क्लास विस्टाडोम कोच जैसी उन्नत सुविधाएं भी होंगी मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *