
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा में न्यू ईरा किड्स एंव सीनियर अकादमी के तरफ से आर्शिवाद होटल मे 1st एनुअल डे का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि के रूप मे अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल और बच्चो का वेलफेयर एसोसिएशन के प्रो० विजय कुमार जी रहें। जिनका स्वागत स्कूल के कुछ छात्राओं साक्षम कुमारी,शिवानी शगुन, राधिका,साईमा सोम्या प्रवीण ने स्वागतम सु स्वागतम गीत से किया। वार्षिक समारोह के दौरान न्यू इरा किड्स एंड सीनियर अकादमी के छात्र एंव छात्राओं ने अनेको प्रकार के जलवा बिखेरा बम बम भोले डांस अनिकेत ग्रुप, तेरे जैसा यार कहां सॉन्ग सक्षम कुमारी, इन पंछियों को देखकर डांस सुप्रिया ग्रुप, दिल है छोटा सा डांस आरोही ग्रुप, लिजी डांस प्रिंस ग्रुप, डोला रे डोला डांस सक्षम ग्रुप, यादव ब्रांड देव शंकर, चिंता ता चिंता रौनक कुमार, मखना डांस राधिका ग्रुप, दुनिया बनाने वाले रुद्रदेव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक्ट सक्षम शगुन ग्रुप द्वारा किया गया। इन छात्र एवं छात्राओं के द्वारा अनेकों प्रकार का संगीत नृत्य कला और समाज में हो रही कुरीतियों को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर न्यू इरा किड्स एंड सीनियर अकैडमी के डायरेक्टर सर श्री प्रमोद सर एवं प्रिंसिपल रोहित ने कहा की हमेशा यह संस्थान गरीबों का रहा है और गरीबों का एक छोटा सा मुकाम लेकर रोहित सर के द्वारा एक अकादमी को चलाया गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि यहां पर बहुत ही कम खर्च में बच्चों की सुव्यवस्था सुचारू रूप से सभी क्षेत्र में संगीत डांस एक्सीलेंट टीचर के तहत सारी सुविधाएं दी जाती है । इस मौके पर उपस्थित न्यु इरा किड्स एंड सीनियर अकैडमी के सारे शिक्षक गण मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
