
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई -: झाझा के मां वैष्णवी दुर्गामंदिर के तत्वाधान में 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की भव्यता हेतु झाझा प्रखंड के आस पास के मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम करने को लेकर प्रफूलचंद त्रिवेदी की अध्यक्षता में राम भक्तो की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया की झाझा नगर परिषद के अंतर्गत जितने भी छोटे एवं बड़े मंदिर हैं उनके मुख्य द्वार को फूल पत्तियों से सजाया जाय एवं संध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित हो साथ ही दिन में जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा हो उस वक्त लाइव टीवी द्वारा कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही साथ कार्यक्रम को भव्य बनने हेतु दिनांक 21 जनवरी को दुर्गा मंदिर चौक से श्री राम प्रभु की शोभा यात्रा नगर भ्रमण हेतु प्रातः 10 बजे से निकली जायेगी।उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभाष कुमार बंका को कार्यक्रम का संयोजक सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। संयोजक प्रभाष बंका के द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए अपनी एक कमिटी का गठन किया गया,जिसमे मुख्य रूप से राजेश कुमार, प्रवीण कुमार सूर्य, साधु केशरी, पप्पू यादव, रणधीर पासवान,दीपक हिंदू, सचिन गुप्ता,अनिल बरनवाल एवं सूरज बरनवाल को रखा गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
