अंतर्कथा प्रतिनिधि जमुई -: झाझा प्रखंड क्षेत्र के करहरा पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा आज भी प्रभारी का दंश झेल रहा है लोगो का कहना है कि यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक लगातार अनुपस्थित रहते है एवं उसकी मनमानी रवैया के खिलाफ आज ग्रामीणों लोग बैठक कर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को आवेदन लिख भेजा है। ग्रामीणों संग अन्य के द्वारा शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को भेजे गये आवेदन में पंचायत की मुखिया सुभद्रा देवी,पंसस प्रकाश पासवान,वार्ड सदस्य दिनेश पासवान,विद्यालय शिक्षा सचिव सुमा देवीग्रामीण दीपक पासवान,शंकर यादव,गौतम पासवान,कुसमा देवी,भुनियां देवी आदि ने देते हुए कहा है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शिवेश का ध्यान बच्चों के पढ़ाई लिखाई पर न होकर विद्यालय में बच्चों के लिये आवंटित राशि के गबन पर ही रहता है। यह प्रभारी नियमित रूप से नियमित समय पर विद्यालय नही आते है और इस कारण इन बच्चो की पढ़ाई पर क्या प्रभाव पड़ता है इन्हे इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। इनके द्वारा बच्चो को मध्याह्न भोजन ऊट के मुंह में जीरा वाली कहानी होती है यानोंसाल भर में दो चार दिन ही मिल पाता है। इसके अलावा पोशाक राशि के साथ अन्य प्रोत्साहन राशि से भी बच्चों को वंचित रखने का काम बखूबी निभाते है। इस क्रम में इस संबंध में अभिभावकों के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा समय समय पर विभागीय पदाधिकारी को सूचना दी जा रही थी पर अंधी नगरी चौपट राजा वाली कहानी होती है। इस मामलें में डीपीओ के द्वारा योजना में अनियमितता के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक के वेतन से वसूली भी किया गया था। डीईओ के द्वारा जारी पंत्राक में भविष्य में किसी भी प्रकार का वित्तिय प्रभार नही देने का निर्देश दिया गया।इसके बावजूद उन्हे विद्यालय में प्रभार दिया गया जिससे प्रतीत होता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक कुछ करे इनसे स्थानीय पदाधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसा लगता गई कि इनके बीच मिली भगत है और हर चीज मिल बांटकर किया जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने मुख्य सचिव से जांच कर उचित न्याय किये जाने की मांग किया है। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation 150 जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण वार्ड संख्या छः में किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम करने को लेकर प्रफूलचंद त्रिवेदी की अध्यक्षता में राम भक्तो की एक बैठक आयोजित।