
चौपारण : प्रखण्ड में अबुआ आवास में अनियमितता को लेकर बीते एक सफ्ताह से प्रखण्ड में काफी हो हल्ला हो रहा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक में धरना प्रदर्शन भी किया तब भी मामला का हल नहीं नीकला। अब योग्य ग्रामीणों ने विधायक आवास पहुंचकर अपनी पीड़ा को व्यक्त किया।

बतादें कि चौपारण प्रखण्ड के कई गांवों से अबुआ आवास के लाभुंको की सूची बनाने में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हो रहा था। इसे लेकर कई गांव के सैकड़ो लोगों ने कुछ दिन पूर्व बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला के आवास पर पहुंचकर शिकायत की। और उसके बाद प्रखण्ड कार्यालय में शिकायत किया था। विधायक श्री अकेला के रांची से लौटने के बाद पुनः ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर लोगों ने अनियमितता की जानकारी दी। संयोगवश मंत्री सत्यानंद भोक्ता का भी आगमन उसी समय विधायक के आवास में हुआ। पीड़ित लोगों ने मंत्री से भी अपनी शिकायत किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई पंचायतों में आवास दिलाने के नाम से पैसा वसूली करते हुए अयोग्य लाभुकों का नाम सूची में दर्ज किया गया। और योग्य को छोड़ दिया गया। वहीं कई गांवों में सत्यापन दल द्वारा बिना डोर टू डोर गए ही कागज पर सर्वे किया गया। जिसपर विधायक श्री अकेला ने सबों को आश्वासत किया कि कोई भी अयोग्य लाभुकों को आवास नहीं मिलेगा। जो योग्य होंगे उन्हें ही अबुआ आवास का लाभ मिलेगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
