• Sun. Feb 15th, 2026

समस्याओं से अवगत होकर अध्यक्ष संग समाजसेवी के द्वारा जरूरतमंदो को मिला कंबल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई -: जमुई जिले के झाझा प्रखंड में भीषण ठंड को ध्यान देते हुए नगर परिषद कार्यालय के द्वारा शनिवार को प्रखंड के अलग अलग वार्डो में नप अध्यक्ष संजय यादव,उपाध्यक्ष विपीन साव,समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुडडु यादव के द्वारा सैकड़ो असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह वितरण अंबेडकर चौक के समीप,धुआंटोली,बाबूबांक,दुर्गा मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,समाजसेवी ने कंबल वितरण किया। इसके उपरांत उनके दुख दर्द को सुन उसके निराकरण की बात की वही कहा कि विश्वास के साथ अध्यक्ष पद के हमे चुना गया जिसे कभी टूटने नही देगे और हमेशा नगर पंचायत की ओर से जो लाभ होगा उसे देंगे। समाजसेवी गुडडु यादव ने भीषण ठंड से बचने के लिये संसाधन की तलाश से बचते हुए नगर परिषद ने चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर देने की बात कही। लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखकर नगर परिषद को सहयोग करे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मंटू गुप्ता ने की और वार्ड पार्षद दिनेश रावत,विकास शर्मा,अजय पासवान,इतु झा,बिटटू राम,टिंकू बरनवाल,पूर्व जिला परिषद सदस्य पवन राम ने अपना योगदान दिया, इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *