
सरायकेला रायपुर फुटबॉल मैदान कांड्रा में शनिवार को एसएम निर्यात ग्रुप के बिहाफ में नीलांचल आयरन एंड स्टील कम्पनी ने लगभग सात सौ ग्रामीणों को चावल का वितरण किया. जहां सर्वप्रथम सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया. वहीं चावल वितरण कार्यक्रम का विधिवत फीता काट कर कम्पनी के वरीय महाप्रबंधक जीडी वाजपेई ने शुरुआत की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एसएम निर्यात ग्रुप कंपनी लगातार सीएसआर के तहत बीते कई सालों से स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, कंबल वितरण, फुटबॉल प्रतियोगिता आदि करते आ रही है. लेकिन इस बार कंपनी कुछ नया करते हुए ग्रामीणों के बीच चावल का वितरण कर रही है और आने वाले दिनों में भी अपने क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों के बीच भी चावल का वितरण करेगी. वही नीलांचल मजदूर यूनियन की ओर से महासचिव तपन मंडल एवं उपाध्यक्ष राजा टुडू ने कंपनी द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना की एवं सभी ग्राम वासियों की तरफ से धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी प्रबंधन की ओर से मानव संसाधन विभाग के वरीय महाप्रबंधक जीडी बाजपेई, सीनियर ऑफिसर सूरज सिंह, सी एसआर के विकास चौधरी, एच आर के विजय साहू, योगेश्वर महतो,मजदूर यूनियन की ओर से महामंत्री तपन मंडल,उपाध्यक्ष राजा टुडू,कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर मंडल, बुजलू मंडल, तपन प्रमाणिक, जनप्रतिनिधियों में ग्राम प्रधान चुनाराम, गिद्दीबेड़ा उप मुखिया रेणुका सिंह, वार्ड सदस्य सरिता प्रमाणिक, वार्ड सदस्य झुंपा डे, डुमरा ग्राम पंचायत समिति सदस्य पियो टुडू,पूर्व पंचायत समिति सदस्य भादो टुडू के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
