
पंकज ठाकुर

बड़कागांव । प्रखंड बरवाडीह राम-जानकी मंदिर से लोकहित अधिकार पार्टी के हजारीबाग लोकसभा सामाजिक न्याय का जागरूक रथ को प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को गाजे बाजे व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सुनील साहू ने कहा कि बरवाडीह राम-जानकी मंदिर प्रांगण में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। तथा लोकहित अधिकार पार्टी अगर सत्ता में आएगी तो मुफ्त में शिक्षा व चिकित्सा देंगे।अगर लोकहित अधिकार पार्टी पूर्ण बहुमत में नहीं मिलती है तो इंडिया गठबंधन और एनडीए में जो पार्टी मुफ्त शिक्षा व चिकित्सा देगी उसी को समर्थन देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने लोगों से अपील कि और कहा कि भारतीय राजनीति में एकमात्र लोकहित अधिकार पार्टी विकल्प है जो समुचित विकास कर सकती है। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस पार्टी से जुड़ें।वहीं प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू ने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा,नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए लोकहित अधिकार पार्टी से जुड़ने कि अपील की। बरवाडीह के बाद सामाजिक न्याय यात्रा के दरम्यान बड़कागांव काली मंदिर के पास भीमराव अम्बेडकर के स्टैच्यू में माला अर्पण किया गया, इसके बाद जगदेव प्रसाद के स्टैचू में भी मलार्पण की गई।
लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ,प्रदेश उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम, प्रदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा प्रभारी कुंज बिहारी साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साव, राष्ट्रीय तैलिक साहू महा संगठन जिला अध्यक्ष हजारीबाग नंदलाल साव, राष्ट्रीय तैलिक साहू समाज जिला उपाध्यक्ष अशोक साव,डुभन साव, रोहण साव, धनु प्रसाद निराला, धनेश्वर साव, ढलन साव, शंकर साव, राजेश साव, प्रदीप प्रसाद गुप्ता, लालदेव साव, संतोष कुमार, टिंकू साव,शंकर साव, माथुर साव इत्यादि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
