• Sun. Mar 22nd, 2026

भाजपा जिला कर्यसमिति की बैठक आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

बांका/कटोरिया : कांवरिया पथ स्थित किशनगंज सेवा समिति धर्मशाला परिसर में गुरुवार को नगर मंडल अध्यक्ष राहुल दर्शन की अध्यक्षता में बैठक की गई। कटोरिया विधायक डा. निक्की हेंब्रम के नेतृत्व में जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडेय के अलावे वरिष्ठ अतिथिगण ने भाग लिया। वही प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कार्यकर्ता ही हमारा संगठन है। कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता है ना कि हमारा पार्टी कुकुरमुर्ती जैसे हैं अन्य पार्टी में नेता ही चुनाव जिताता है। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता चुनाव जीतता है। इस पार्टी में 365 दिन कार्यकर्ताओं का बैठक होती है जो बैठक बांका में होता था। वह कटोरिया में विधायक के नेतृत्व में आयोजित की गई । पिछले बार नरेंद्र मोदी 300 सीट से पर किया इस बार 400 से पार कर सरकार बनेगी। इसमें कोई संदेह नहीं हम सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट है और एकजुट रहेंगे और देश की जनता भाई नरेंद्र मोदी को तीसरी वार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नाड्डा जैसे महानायक का अहम भूमिका रहेगी। सरकार बनाने में और हम लोग सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण संगठन को मजबूत करने में लगे हुए है। वही विधायक ने कही यहां की महिला  काफी जागरुक है। महिलाओं की भागीदारी भी अहम है। बगैर महिलाओं की हम एक कदम चल नहीं सकते। इसलिए यहां की महिलाएं संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है और हर बूथ तक जाकर कर लोगों को जागरुक कर रही है। ताकि केंद्र में भाई नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बने इसके लिए हम सभी महिलाओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया हूं। अबकी बार फिर मोदी सरकार बने। मौके पर भाजपा लोकसभा प्रभारी सुबोध कुशवाहा, जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, जिला अध्यक्ष विक्की मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी बेलहर मनोज यादव, पूर्व प्रत्याशी अमरपुर डा. मृणाल शेखर, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश चौधरी के अलावा जिला व प्रखंड मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *