
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई। हावड़ा-दिल्ली रेलखंड के जमुई स्टेशन के नजदीक 12315 डाउन अनन्या एक्सप्रेस के एसी बोगी के ए-1 कोच के ब्रेक शू में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन में यात्रियों के बीच काफी अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रेलकर्मी की सतर्कता पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जहां एक बड़ी घटना होने से बच गई। वहीं उक्त घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
वहीं जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन कोलकाता से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन जब जमुई स्टेशन पहुंची तो ट्रेन के ए-1 एसी टू टायर बोगी के नीचे लगे ब्रेक-शू में आग लग गई और आग की लपटें अचानक तेज होने लगी। जिससे पूरे स्टेशन परिसर में धुआं फैलने लगा। अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री बोगी खाली कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर आग को ट्रेन में रखे कई अग्निशमन यंत्र से बुझाने का प्रयास किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं बताते चलें कि यात्रियों और रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से आग को नियंत्रित कर लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मियों ने राहत की सांस ली।
मौके पर कोच स्टाफ सुजय सरकार ने बताया कि ब्रेक-शू गर्म हो गया था जिससे आग लग गया। जहां आग लगने के बाद गाड़ी बंद हो गई। धुआं निकल रहा था, जिससे पता चला की आग लगी है।मौके पर जमुई जीआरपी प्रमोद कुमार ने बताया कि अनन्या एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक – शू में आग की चिंगारी निकल रही थी। यह आग ब्रेक – शू के घर्षण से लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं जीआरपी पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेन के ब्रेक शू में 7 बजकर 15 मिनट पर आग लग गई। जिसके कारण यह ट्रेन लगभग 1 घंटे तक जमुई स्टेशन पर खड़ी रही। फिर ट्रेन को 8 बजकर 10 मिनट पर आगे के स्टेशन के लिए खोल दी गई। वहीं ट्रेन के गार्ड एस.के चौरसिया ने बताया कि ब्रेक जाम होने के कारण यह घटना घटी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
