

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैंदी ग्राम निवासी अरुण शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार उर्फ सोनू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बता दे की रविवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में रामगढ़ थाना क्षेत्र झूलौना के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए जिसे लखीसराय सदर अस्पताल के द्वारा बेहतर इलाज हेतु पटना पटना रेफर कर दिया गया था। वही इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक का पहचान कैंदी निवासी अंकित कुमार के रूप में हुआ। बता दे की अपने गांव से किसी व्यक्ति को लखीसराय स्टेशन पर दानापुर पटना इंटरसिटी पर चढ़ाने के लिए गया था, लौटने के क्रम में झूलौना के समीप एक कुत्ता को बचाने के क्रम में अपना नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर जा गिरा इसी दौरान जख्मी हो गया। बता दे की मृतक सोनू कुमार बिहार पुलिस के लिए तैयारी कर रहा था ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मां-बाप का एकलौता पुत्र था इसके अलावा तीन बहन भी है। संवेदना देने के लिए जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल,प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी, और पूर्व मुखिया जैनुल हक, जदयू जिला सचिव प्रशांत कौशल मसुदन महतो एवं कई जदयु नेता पहुंचे

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
