
चांडिल : सरायकेला – खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में आयोजित तीन दिवसीय मेले में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की. एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस ने मेला परिसर की जांच की. पुलिस ने मेले में जुआ खेल चलाने तथा नकली शराब बिक्री की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस ने चिलगु मेला कमिटी के सदस्यों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मेला का संचालन करें. मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है लेकिन जुआ खेल तथा शराब बिक्री होने पर मेला कमिटी के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने जुआ खेलवाने तथा अवैध रूप से शराब बेचे जाने पर दोषियों को जेल भेजने की चेतावनी दी है. इधर, पुलिस के चेतावनी देने के बाद मंगलवार शाम को चिलगु मेला में हब्बा डब्बा व जुआ खेल नहीं हुई. लेकिन चोरी छिपे नकली शराब की बिक्री होती रही.
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
