• Sun. Feb 15th, 2026

चांडिल : चिलगु मेला में जुआ खेल एवं अवैध नकली शराब की बिक्री खूब हुई, पुलिस रही अनजान, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 2, 2024

चांडिल – चांडिल इन दिनों खुब चर्चाओं का विषय बना हुआ हैं. चाहे दिन हो रात जुआरी और नकली शराब विक्रेता धड़ल्ले से कारोबार को फैला रहे हैं. कुछ ही दिन पूर्व सरायकेला एसपी द्वारा सख्त निर्देश था कि पर्यटक स्थल एवं मेले में इन सभी चीजों का वर्जित रहेगा. जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मगर यह दृश्य जुआरी और नकली शराब विक्रेता का एक अलग ही बयां कर रहा है.

बता दे कि सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत चिलगु में नववर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेला में खुलेआम जुआ खेल तथा नकली शराब की बिक्री खुब हुई. बिक्री भी ऐसे की टेबलों में सजा कर दिन के उजाले में ही किया गया. यह सब कुछ सार्वजनिक मेला कमिटी चिलगु द्वारा खुलेआम करवाया गया. यहां नववर्ष के अवसर पर मुर्गा लड़ाई, हब्बा डब्बा एवं दर्जनों दुकानों पर विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब की बिक्री लगातार जारी हैं . जिले के कप्तान एवं स्थानीय पुलिस को खुली चुनौती इन अवैध कारोबार द्वारा दिया जा रहा है. ऐसे में पुलिस की कार्यशीली पर सवाल उठना लाजिमी है. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस द्वारा अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जाता है या यूं ही चलता चलता रहेगा. अगर ससमय पर इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *