• Sun. Mar 8th, 2026

पंचायत चुनाव को लेकर हरेक पक्ष के लोगो ने मंगलवार को निकाली रैली।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: चानन प्रखण्ड के इटौन पंचायत में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर हरेक पक्ष के लोगो ने मंगलवार को रैली निकाली। इस रैली में जन-प्रतिनिधियों के द्वारा लोगो को इक्कठा किया गया और पंचायत में भ्रमण किया गया। इसके द्वारा सभी प्रतिनिधि अपना-अपना दमखम दिखाते रहे और जनता को लुभाते हुए एक दूसरे की काट करते रहे। मिली जानकारी में सभी प्रतिनिधि में सबसे बड़ा मुकाबला गुलाबी देवी और यशोदा देवी का होगा। रैलियों को देखकर प्रतीत होता है की इन दोनों के बीच ही कांटे की टक्कर होगी बाकी तीसरे का कोई जगह ही नहीं है होगा। सभी प्रतिनिधि अपनी-अपनी जनता को अपने-अपने वोटरों को अलग-अलग तरीकों से इकट्ठा करते हुए जैसे भी हो अपना आकर्षण वोटरो को आकर्षित करने में लगा रखा है। जिस तरह से अभी सभी प्रतिनिधि गण अपना दमखम दिखा चुनाव जीतना चाहते हैं क्या उसी दमखम के साथ चानन प्रखंड के इटौन पंचायत के हर व्यक्ति के सुख-दुख में ये भाग लेते है ये देखने का विषय होता है। अब ऐसे में पिछले पांच वर्षो में इटौन पंचायत की जनता ही जानती होगी कि उसके पंचायत का विकास हुआ है या नहीं, ये जनता का ही जवाबदेही बनता है ll


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *