• Sun. Mar 8th, 2026

एएनएम के साथ परिवार विकास पखवारा में महिला बंध्याकरण पुरुष नसबंदी को लेकर जागरूकता।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक के सभागार में सभी एएनएम के साथ मंगलवार को सप्ताहिक बैठक की गई। जिस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ प्रबंधक अरुण कुमार ने किया। इस दौरान उपस्थित सभी एएनएम के साथ परिवार विकास पखवारा में महिला बंध्याकरण पुरुष नसबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके सफल आयोजन पर चर्चा किया गया। वहीं टीकाकरण और संस्थागत प्रसव बढ़ाने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का प्रति सप्ताह स्वास्थ्य चेकअप और परिवार नियोजन परामर्श हर घर तक उपलब्ध करवाने पर बल दिया गया। इस मौके पर बीसीएम माला कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी नीरज कुमार, मंगलम राकेश कुमार, सोनू कुमार, प्रेम कुमार, मंटू कुमार सहित सभी एएनएम मौजूद थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *