• Sun. Mar 8th, 2026

प्राथमिक विद्यालय भलुवा के ग्रामीणों नें प्रधान शिक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगा जताया आक्रोश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

बांका: जयपुर पंचायत के वार्ड नम्बर एक भलुवा के ग्रामीणों नें प्राथमिक विद्यालय भलुवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगा कर विद्यालय में पहूँच कर आक्रोश जताया । वार्ड सदस्या पुनम सोनी के पति रंजन साह ने हेडमास्टर हीरालाल मंडल पर मनमानी तरीके से स्कूल का संचालन करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पहले तो हेडमास्टर समय पर स्कूल नहीं आते हैं । आज भी दस बज कर दस मिनट में हेडमास्टर सहित सहायक शिक्षक विद्यालय पहुँचे I साथ ही विकास मद का खर्च का हिसाब किताब स्वंय हेडमास्टर अपने ढंग मनमुताबिक करते है यह भी आरोप लगाया I वार्ड सदस्य विद्यालय शिक्षा समिति का पदेन अध्यक्ष होता है पर अध्यक्ष को कभी स्कूल में बुलाकर शिक्षा समिति की बैठक नहीं करते हैं और ना ही किसी बात की जानकारी ही देते है I सचिव ललिता देवी से चेक पर हस्ताक्षर कर स्कूल मद की पैसे का बैंक से क्तासी कर मनमानी ढंग से स्कूल का फंड का उपयोग करते हैं । विद्यालय के मरम्मति में सरकार के शिक्षा विभाग से चार लाख साठ हजार का आवंटन हुआ था जिसका उपयोग अपने मन से किया । ग्रामीणों ने बताया कि पुराने छ्त का निकाला हुआ पुराना रॉड 17200 में बेचा जिसका हिसाब किताब नहीं दिया I साथ ही पुराने भवन का किवाड़ चौखट भी अपने मन माने तरीके से औने पौने दाम में बेच दिया है I विद्यालय को विभाग से सालाना पच्चास हजार रूपये विद्यालय विकास हेतु प्राप्त होता है पर आज तक विकास मद का पैसा का खर्च कहाँ होता है किसी को मालुम तक नहीं होता है I ना तो विद्यालय में स्कूल शिक्षा समिति की बैठक होती है और ना ही विद्यालय में स्कूल में आने वाले बच्चे की अभिभावक के साथ संवाद विद्यालय में होता है । बता दें कि स्कूल शिक्षा समिति की बैठक हर माह में एक बार होना है जिसमें अध्यक्ष व समिति के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होता है । इस बावत में जब प्रभारी हेडमास्टर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में समिति के सदस्य विद्यालय बैठक में नहीं आते हैं उनसे उनके घर पर जाकर बैठक पंजी में हस्ताक्षर कराना पड़ता है । साथ ही पुराने छ्त से प्राप्त रॉड की बिक्री किया गया पैसे का उपयोग छ्त निर्माण में वाल बिम्ब के स्नाई में लगा दिया गया है जो छ्त निर्माण के एस्टामेंट में नहीं था I साथ ही इस साल की विकास मद का पैसा को विद्यालय के बरामदे पर आफिस बनाने के निर्माण कार्य में लगा दिया गया है । मौके पर रंजन साह मनोज मंडल मुकेश झा निरंजन झा खागेसर मंडल सिकन्दर साह मिन्टू साह पिन्टू साह रोबिन साह रामलाल साह मन्तलाल तुरी आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे I


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *