• Sun. Mar 8th, 2026

झाझा दुदीज़ोर पुल के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर हुआ घायल झाझा रेफर अस्पताल में हुआ भर्ती ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई -: झाझा रजला मुख्य रेलखंड के सतीघाट दुदीज़ोर पुल के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और वह रात भर पटरी के किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। वहीं रविवार की सुबह कुछ लोगो की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी और झाझा पुरानी बाजार में रह रहे घायल के रिश्तेदार को सूचना दिया। जिसके बाद घायल व्यक्ति के परिजन और मौके स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफर अस्पताल लाया। घायल व्यक्ति की पहचान पुरानी बाजार के रहने वाला वासुदेव प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घायल व्यक्ति रांची में रहता है और शनिवार को देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुरानी बाजार में अपने रिश्तेदार के यहां मिलने आए और फिर पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से रांची जा रहे थे। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *