• Sun. Mar 8th, 2026

हलसी थाना परिसर में बाजार में संचालित दुकानदारों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

*लखीसराय (केशव कुमार) -:* लखीसराय जिले के हलसी बाजार में चल रहे दुकानदारों के साथ हलसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बैठक की। इस दौरान सभी दुकानदारों ने सुरक्षा को लेकर अपनी अपनी राय प्रकट करते हुए उसमे हमेशा सहयोग दिए जाने का भरोसा दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दुकानदारों से बात कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए सतर्कता बरतने की बात कही।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आशंका होते ही तुरंत पुलिस से संपर्क करें। मौके पर उपस्थित , मेडिकल दुकानदार , किराना स्टोर,सोना चांदी दुकानदार,CSP संचालक तथा पंप संचालकों से भी सुरक्षा को लेकर सुझाव लिया। उन्होंने क्षेत्र में गस्ती ,रात्रि प्रहरी को और बढ़ाने पर बल दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया की वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज दुकानदारों के साथ बैठक किया गया।जिसमे दुकानदारों से उनकी राय ली गई।उन्होंने कहा की आज से रात्रि प्रहरी की संख्या बढ़ा दी गई है।वही सभी का क्षेत्र भी बढ़ा दिया गया है।जिसमे सभी रात्रि प्रहरी भ्रमण करेंगे।वही बाइक गस्त संचालन किए जाने की बात कही। Csp संचालक कौशल कुमार , सौरव कुमार, राजेश कुमार, अमरेश कुमार पांडेय, बमबम कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार कई दुकान दार मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *