
पंकज ठाकुर

बड़कागांव । झारखंड सरकार द्वारा संचालित अबुवा आवास योजना के लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजना का लाभ देने के उद्देश्य से बड़कागांव मध्य पंचायत में पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर के नेतृत्व में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन किए गए आवेदक के घरों का जांच किया गया। आवेदकों के घरों की जांच में पंचायत सचिव स्वाति कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान वर्तमान में रह रहे लाभार्थियों के घरों एवं आवास जहां पर बनाया जाएगा, उस स्थल का निरीक्षण किया गया। पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा चलाई गई इस योजना को सर्वप्रथम उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा जो इसके असल हकदार हैं। इस योजना के तहत आवेदन प्राप्त बेघर, मिट्टी के घरों में रहने वाले लोग, दिव्यांग, विधवा एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को पहले लाभ दिया जाएगा। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि झारखंड सरकार द्वारा यह योजना निशुल्क रूप से लाभुकों तक पहुंचा जा रहा है, अगर इस योजना को पूरा करने या आवास देने के नाम पर कोई व्यक्ति पैसा ( रुपए ) की मांग करता है, तो लाभुक इसकी सूचना हमें अवश्य दें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
