• Sun. Mar 8th, 2026

लखीसराय स्थित सभागार परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 23, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय लखीसराय स्थित सभागार परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामानुजन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में लखीसराय जिला के वर्ग आठ एवं नौ में से तीसरा से दशम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को अपर एडीएम लखीसराय सुशांत कुमार आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक स्वामी परम तेज राजकीयअभियंत्रण महाविद्यालय लखीसराय के प्राचार्य डॉक्टर विमलेश कुमार एवं नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय गणित दिवस डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा पुरस्कार राशि मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पटना मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जा रहा है। सभी प्रतिभागी अभिभावक और अतिथि गण को संस्थान के सभी विभाग के प्रयोगशाला कार्यशाला और लाइब्रेरी का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य व संस्थान के प्राध्यापक गाने प्रतिभागियों को भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मार्गदर्शन दिया है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष कुमार, मंडल प्रभात चंद्र फूल कुमारी, प्रियांशु कुमार, चंदन कुमार, मृत्युंजय कुमार, हिमांशु कुमार, राजा सोनम आनंद, डॉ अभय कुमार,डॉक्टर गिरिजा नंदन प्रसाद आदि शिक्षक गण प्रयोगशाला सहायक एवं नेटस प्रशिक्षण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *