
अंतर्कथा प्रतिनिधि

*लखीसराय (सुजीत कुमार)-:* शुक्रवार 22 दिसंबर 2023 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से I N D I A गठबंधन की ओर से लखीसराय शहीद द्वार के निकट विशाल धरना का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष श्री रामानंद मण्डल और संचालन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीस ने संयुक्त रूप से किया। विदित हो कि 13 दिसंबर को संसद भवन में घुसकर दो आंदोलनकारी लोगों ने स्मोक केन से पीले रंग का गैस छोड़ कर नारे लगाए जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है की नए संसद भवन में सुरक्षा की बड़ी चूक हुई थी उसके कारण लोकतंत्र के मंदिर नई संसद भवन में हताहत होने से बच गई। इसी घटनाक्रम के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से सुरक्षा में हुई चूके के कारण का जवाब मांगने पर सभी विपक्षी दलों ने संसद में जवाब मांग रहे थे और इसी मांग के कारण लोकसभा से 100 और राज्यसभा से 46 सांसद कुल 146 संसद को तानाशाही और फासीवादी रवैया अख्तियार करते हुए मोदी साहब के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा अध्यक्ष जगदीश धनखड़ ने निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं सभी सांसदों को कार्यालय और चैंबर जाने पर भी रोक लगा दिया गया एक तरफ देश की जनता बेरोजगारी ,महंगाई ,भ्रष्टाचार से तंग और तो हो रही है इसका विरोध करने पर विपक्ष को दबाने के लिए एक से एक नए हथकंडे अपना रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र में भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। इस कार्यक्रम में INDIA गठबंधन के सभी दलों के नेता जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, जय किशोर यादव, वीरेंद्र सिंह, महेश प्रसाद सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष श्री रामानंद मंडल, अनिल शाह, सुजीत कुमार, सीपीएम से जिला मंत्री मोती साव ,दीपक वर्मा, पंकज वर्मा ,राजद से जिला अध्यक्ष कालीचरण दास, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, सुनील कुमार, विनय कुमार, लक्ष्मण साहू, आशुतोष कुमार, लोकेश कुमार, की से प्रमोद शर्मा, राम पदारत सिंह धनंजय कुमार,माहेश्वरी सिंह, श्री राम भगत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
