
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -:लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत आपदा मित्रों ने लखीसराय सम्रहालय में स्थित गांधी मैदान में की बैठक में आपदा मित्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष रोहित कुमार, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष आकाश कुमार, प्रभारी गोलू कुमार और दीपक कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पूरे जिला में लगभग 300 प्रमित कार्यरत है लेकिन नियमित रूप से सरकार आपदा मित्रों को काम नहीं दे रही है सिर्फ पर्व त्यौहार या किसी आपदा के समय ही उन लोगों की ड्यूटी लगाई जाती है इसके लिए अल्प मानदेय दे दिया जाता है जबकि प्रशिक्षण में बताया गया था कि ड्यूटी लगने पर ₹1200 प्रतिदिन के हिसाब से उन लोगों को भुगतान किया जाएगा लेकिन उन लोगों को केवल ₹500 दिया जाता है वह भी कई महीने से नहीं मिला है जिसके कारण घर चलना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह हो गई कि अब दूसरे प्रदेश कमाने भी नहीं जा सकते हैं। आपदा मित्रों ने मांग किया कि शिक्षामित्र और विकास मित्र के तरह सेवा ले हम लोगों को भी नियमित करें। इस बैठक में जिला आपदा मित्र संघ के संगठन द्वारा निर्णय लिया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
