• Sun. Mar 8th, 2026

जीतजोरी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि अरविन्द यादव देवीपुर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम चल रहा है इसी के तहत गुरुवार को देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र के जीतजोरी पंचायत भवन में पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर आयोजित किया गया.कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, अंचल अधिकारी उज्जवल कुमार सोरेन, झामुमो किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, मुखिया सुभाष कुमार यादव प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष नरेश प्रसाद यादव झामुमो के नेता सलीम अंसारी समाजसेवी सुनील कुमार यादव डॉक्टर देवेंद्र प्रसाद यादव पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष मुजीब खान जेएसपीएल के ताहिर अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जित कर किया.एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे पंचायत के विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों ने अबुवा आवास का काफी लंबी लाइन देखी गई तथा पंचायत के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे एवं कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया वहीं आदिवासी समाज की युवतियों ने जनता दरबार में अबुआ आवास,मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग, वन अधिकार पट्टा, आदि के अलग -अलग स्टाल लगाये गये थे. मौके पर सीओ ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी. वहीं जरूरतमंदों के बीच कंबल, धोती, साड़ी, दर्जनों स्कूली बच्चों के बीच साईकिल के लिये चेक का वितरण किया गया. मौके पर- बाल विकास परियोजना आशा कुमारी ,आवास कोऑर्डिनेटर राहूल झा, मनरेगा बी एफ टी बिपिन कुमार दास ,पंचायत सेवक प्रभाकर कुमार ,सौरभ कुमार JE नीलेश कुमार ,रोजगार सेवक अमर राम सुमन कुमार बीटीएम रामाधार सिंह ऑपरेटर विकाश कुमार , उत्तम झा , जयराम मंडल ,सुधीर शुक्ला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *