
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने 5 लाख की झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है। बैंक से कैश निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड चौकीदार से बाइक सवार बदमशों ने दिन दहाड़े कैश से भरा बैग को बेखौफ लेकर चंपत हो गए। रिटायर्ड चौकीदार कृष्णा यादव मुफशिल थाना क्षेत्र के पंनसला गांव के निवासी बताए जाते है वह अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक से रूपये की निकासी किए थे।
पीड़ित रिटायर्ड चौकीदार ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस से की है। वही घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जांच पड़ताल में जुट गए है । पीड़ित संजीत कुमार ने बताया कि एडीबी बैंक से पैसा निकाल कर घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्ति ने झपटा मार कर बैग छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अपनी बहन के शादी के लिए यह पैसा निकाला था। घटना के सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छान बीन में जुट गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
