• Thu. Feb 19th, 2026

अपराधकर्मी सुक्कू दास के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, स्थिति बनी नाजुक, जुड़े हैं कई सारे तार, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 19, 2023

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती निवासी सुक्कू दास पर जानलेवा हमला किया गया. हमले के बाद सुक्कू दास की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.अपराधियों ने सुक्कू दास की हत्या करने के उद्देश्य से पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके सिर को पत्थर से कूचकर नाले में फेंक दिया. देर शाम सुक्कू को घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम सुक्कू दास को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरा और मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच उसके सिर को पत्थर से कूच दिया गया और उसे अधमरा कर नाले में फेंक दिया गया. जिस नाले के पास सुकु दास को पीट कर फेंका गया ठीक उसी नाले के कुछ दूरी पास अपराधियों का जमावड़ा आए दिन लगता है. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. बता दे कि सुक्कू दास पर दिसंबर 2020 में बालू कारोबारी सुजेय नंदी को हत्या का आरोप है. इसके अलावा आदित्यपुर और गम्हारिया थाना में भी आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है.

सूत्र बताते हैं कि सुक्कू दास का कई सारे कारोबारी एवं अपराधकर्मी के साथ जुड़े हैं तार

सुक्कू दास एक स्क्रैप कारोबारी भी है. जो अक्सर स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी से मिलता रहता हैं सूत्र बताते हैं कि हाल ही के दिनों में विक्की नंदी के ऊपर भी जानलेवा हमला करने की योजना बनाई जा रही थी. मगर पुलिस ने उस योजना को पूरी तरह से विफल कर दिया था. जिसमें मुख्य आरोपी भाग निकले थे. मगर 2 दिन पूर्व ही पुलिस द्वारा कुछ अपराधकर्मियों को सलाखों के पीछे भेजा गया था. जिसमें उन आरोपी के साथ जुड़ सकते हैं तार.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *